Uncategorised
दिनदहाड़े इंजीनियर की बाइक चोरी, सिटी कोतवाली में मामला दर्ज

रायगढ़ । शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक इंजीनियर की बाइक अज्ञात चोर पार कर ले गया। मामला पीडी कॉलेज के सामने का है।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 42 बजरंगपारा निवासी हितेश साहू, जो सुनील इस्पात कंपनी में इंजीनियर हैं, रोजाना की तरह सुबह करीब 5:30 बजे अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AG 7906) से कोतरा रोड पहुंचे। उन्होंने पीडी कॉलेज के सामने बाइक खड़ी कर बस से कंपनी चले गए।
दोपहर करीब 3 बजे ड्यूटी खत्म कर लौटे तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। आस-पास खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।












