छत्तीसगढ़

2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य में रियल एस्टेट सेक्टर की अहम भूमिका: सीएम साय

Advertisement

क्रेडाई छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- आधुनिक शहरों और गुणवत्तापूर्ण आवास की बढ़ रही जरूरत

नवा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में रियल एस्टेट सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रदेश में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और शहरीकरण के साथ आधुनिक शहरों, गुणवत्तापूर्ण आवास और मजबूत अधोसंरचना की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रेडाई छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और प्रतिनिधियों से प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

पारदर्शी व्यवस्था और सरल प्रक्रियाओं पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था, सरल प्रक्रियाओं और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत रियल एस्टेट क्षेत्र से शहरों के विस्तार के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है।

हर परिवार के अपने घर का सपना

सीएम साय ने कहा कि अपना घर प्रत्येक परिवार का सपना होता है। समाज के हर वर्ग की इच्छा होती है कि उसे सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर आवास उपलब्ध हो। ऐसे में रियल एस्टेट क्षेत्र की जिम्मेदारी केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बेहतर शहरी वातावरण तैयार करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पौने तीन साल में सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पौने तीन वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट सेक्टर ने तेजी से प्रगति की है। आने वाले समय में प्रदेश में बढ़ते निवेश, औद्योगिकीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी और नए शहरी केंद्रों के विकास के साथ इस क्षेत्र में संभावनाएं और बढ़ेंगी।

उद्यमियों से विकास में भागीदार बनने की अपील

मुख्यमंत्री साय ने रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े उद्यमियों से कहा कि वे छत्तीसगढ़ के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश में आधुनिक शहरी अधोसंरचना को और मजबूती दी जा सकती है, जिससे विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button