कलेक्टर आश्वासन से इतर उद्योग प्रबन्धन कब्जाने लगा है ग्रामीणों की जमीन…।।

दो साल से कलेक्ट्रेट का चक्कर काट रहे है पीड़ित ग्रामवासी…।।
सिंहघोष/रायगढ़-22.02.22- औद्योगिक आतंकवाद का दंश झेल रहे तमनार तहसील के ग्रामीणों ने आज फिर बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट में धावा बोला। बताया जा रहा है कि तमनार तहसील के ग्राम गोढ़ी से पिकप में भर कर आए सैकड़ो ग्रामीण कलेक्ट्रेट भवन के बाहर आ धमके। ग्रामीणों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले अपनी एकजुटता दिखाते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम लिखित ज्ञापन कलेक्टर को सौपा।
यहां आए ग्रमीणों ने मीडिया को बताया कि वे सभी लोग अडानी और अबुजा उद्योग प्रबन्धन की तानाशाही से परेशान है। एक तरफ जिला प्रशासन हमारी सालों से कब्जे काश्त की भूमि को अधिग्रहीत क्षेत्र में बता कर हमें पट्टा नही दे रहा है,परन्तु काश्त भूमि के बदले उचित मुआवजा दिलाने की बात कह रहा है। खुद कलेक्टर भीम सिंह हमारे गांवों और उसके आसपास के क्षेत्र का दौरा भी कर चुके हैं। जबकि दूसरी तरफ उनकी आदेशों से इतर अडानी प्रबन्धन के द्वारा धीरे-धीरे हमारी जमीनों पर जबरन खदान मिट्टी की पटाई की जा रही है। इस तरह के नियमित कार्यों से कम्पनी प्रबन्धन हमारी जमीनों को जबरन कब्जाने की जुगत में लसी है। तो वहीं हम अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले दो सालों से कलेक्टर भीम सिंह के दरबार का चक्कर लगा रहे है












