रायगढ़

Raigarh News: धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 कर्मचारी बर्खास्त, 3 निलंबित और 12 का तबादला

Advertisement

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की तैयारी, संभावित अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए उठाया कदम

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में आगामी धान खरीदी को पारदर्शी, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धान खरीदी प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई है।

चार कर्मचारी बर्खास्त, तीन निलंबित

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन से उप आयुक्त, सहकारिता द्वारा की गई कार्रवाई के तहत चार कर्मचारियों को पद से बर्खास्त किया गया है, जबकि तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

12 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला

इसके अलावा प्रशासनिक दृष्टिकोण से 12 कर्मचारियों का स्थानांतरण भी किया गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य आगामी धान खरीदी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

धान खरीदी शुरू होने से पहले की गई इस कार्रवाई को खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, संभावित गड़बड़ियों पर नियंत्रण और किसानों के हितों की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button