रायगढ़

भाजपा की किसान रैली के जवाब में कांग्रेस की खुली प्रेस वार्ता…।।

सिंघघोष/रायगढ़- जिला मुख्यालय रायगढ़ में आज का पूरा दिन राजनीतिक गहमा-गहमी से भरा रहा। दोपहर 12 से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सांथ एक बड़ी सभा का आयोजन कर कलेक्टोरेट का घेराव किया। भाजपाई प्रदेश में धान खरीदी को लेकर किसानों को हो रही परेशानियों को मुद्दा बनाते हुए बारदाने की भारी कमी के माध्यम से कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे थे। तो दूसरी तरफ कांग्रेसी ने जिला कांग्रेस भवन में शाम चार बजे खुली प्रेस वार्ता रखकर न केवल अपना पक्ष रखा बल्कि भाजपाइयों के प्रदर्शन को महज नौटँकी करार दिया।

प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कांग्रेस का पक्ष रखा और बताया कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी बेहतर स्थिति में है,प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 85 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है,उसमें से 76.35 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जो कुल खरीदी का 87 प्रतिशत भाग है। राज्य में 21.68 लाख किसानों ने अपना धान सरकारी मंडियों में बेचने हेतु पंजीयन करवाया है। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते समय जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने स्वीकारा कि धान खरीदी में समर्थन मूल्य से लेकर बारदाने की जो समश्याएं किसानों के सामने आ रही है उसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार की राज्य के प्रति भेदभाव पूर्ण नीति ही दोषी है। फिर भी राज्य सरकार किसानों से किये अपने वायदों पर खरी उतर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button