रायगढ़

रायगढ़ विधानसभा सर्वे में रामचंद्र शर्मा सबसे आगे, 45% समर्थन के साथ पहले स्थान पर; जयंत ठेठवार दूसरे नंबर पर

Advertisement
Advertisement Carousel

विधानसभा चुनाव में अभी दो साल बाकी, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर सियासी सरगर्मी तेज; सीजी रिपोर्ट के फेसबुक सर्वे में 313 लोगों ने अब तक दर्ज कराई राय

रायगढ़। विधानसभा चुनाव में भले ही अभी करीब दो साल का समय बाकी है, लेकिन रायगढ़ की राजनीति में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच सीजी रिपोर्ट मीडिया ग्रुप ने अपने फेसबुक पेज पर रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी को लेकर ऑनलाइन सर्वे शुरू किया है। सर्वे में शहर के शिक्षाविद् एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा सबसे आगे चल रहे हैं।

45 प्रतिशत से अधिक समर्थन के साथ रामचंद्र शर्मा पहले स्थान पर

सीजी रिपोर्ट के फेसबुक पेज पर जारी इस सर्वे में कांग्रेस के संभावित दावेदारों के रूप में प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता और रामचंद्र शर्मा के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा लोगों को अपनी पसंद के अन्य उम्मीदवार का नाम सुझाने का विकल्प भी दिया गया है। खबर लिखे जाने तक सर्वे में 313 लोग अपनी राय दर्ज करा चुके थे। इनमें रामचंद्र शर्मा करीब 45 प्रतिशत से अधिक समर्थन के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

जयंत ठेठवार दूसरे, अन्य दावेदार भी दौड़ में

सर्वे में कांग्रेस नेता जयंत ठेठवार करीब 20 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर बताए जा रहे हैं। वहीं विभाष सिंह ठाकुर, प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता, अनिल अग्रवाल चीकू और सलीम नियारिया सहित अन्य नामों के पक्ष में भी लोगों ने मतदान किया है।

खरसिया विधानसभा के लिए भी ऑनलाइन सर्वे

सीजी रिपोर्ट मीडिया ग्रुप ने खरसिया विधानसभा को लेकर भी सर्वे शुरू किया है। इसमें भाजपा की ओर से संभावित दावेदारों के रूप में महेश साहू, कमल गर्ग और शिखा रविंद्र गबेल के नाम शामिल किए गए हैं। इस सर्वे के परिणामों को लेकर भी राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है।

रामचंद्र शर्मा के नाम ने खींचा लोगों का ध्यान

रायगढ़ शहर में रामचंद्र शर्मा एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। शिक्षाविद् और समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान रही है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका नाम संभावित दावेदारों की चर्चा में आया है। सर्वे में उन्हें मिल रहा समर्थन राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है।

हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी लंबा समय बाकी है और दो वर्षों के दौरान राजनीतिक समीकरणों में कई बदलाव संभव हैं। फिलहाल फेसबुक पर जारी सर्वे को लेकर शहर के चौक-चौराहों और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। सर्वे के अंतिम नतीजों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button