रायगढ़

सरिया-बरमकेला में अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही…..।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया के कारीगाठी मिडिल स्कूल के पास 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी…। ग्राम कपरतुंगा, बरमकेला में अवैध महुआ के साथ पकड़े गए आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही….।।

सिंघघोष/रायगढ़- पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अवैध महुआ शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशों पर लगातार थाना क्षेत्रों में कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.02.2021 को सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर भकुर्रा की ओर से कारीगाठी मिडिल स्कूल के पास आरोपी सुदरलाल चौहान पिता स्व.श्रीराम चौहान उम्र 45 वर्ष सा0 कारीगाठी को पैदल जरकिन से महुआ शराब लाते हुये पकडा। आरोपी के पास से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। सरिया पुलिस आरोपी पर धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। बरमकेला पुलिस द्वारा दिनांक 21/02/2021 को अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय करने ग्राम कपरतुंगा से पैदल आरोपी चक्रधर ऊर्फ देवान बरिहा पिता भगाऊ बरिहा उम्र 55 वर्ष निवासी कटंगपाली थाना बरमकेला को शराब लाने की सूचना पर धर दबोचा गया। आरोपी एक प्लास्टिक बाल्टी अंदर प्लास्टिक पॉलिथिन की पैकेट वाली महुआ शराब रखा हुआ था। आरोपी से कुल 6 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बरमकेला में धारा 34 (2),59(क) अबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button