सुबह से रात तक रायगढ़ को सुंदर बनाने में हाड़तोड़ मेहनत कर रहे आयुक्त आशुतोष पांडेय…। विवाद से किसको पहुँचेगा लाभ..??

शहर में चर्चाओं का तापमान 50 डिग्री से ऊपर..। “ये जो पब्लिक है सब जानती है पब्लिक है”

सिंहघोष/रायगढ़- कलेक्टर भीम सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य कर आयुक्त आशुतोष पांडेय शहर के सुग्घर रईगढ़ की परिकल्पना को साकार करने और गार्बेज फ्री रायगढ़ बनाने की दिशा में सुबह सात से रात्रि नौ बजे तक जद्दोजहद कर हमारे शहर को सुंदर,स्वक्ष,स्वस्थ्य बनाने में हार्डतोड़ मेहनत कर रहे आयुक्त इन दिनों सुर्खियों में है और हो भी क्यों नही आखिर अपने अधिकारों को जनता के हित में प्रयोग करने से विवाद तो होना ही है। लेकिन सवाल वही है इस तरह के विवादों से फायदा किसको मिलेगा?और नुकसान किसका होगा?अपने चेम्बर में बैठ,सरकारी सुविधाओं उपभोग कर अपना कार्यकाल तो आयुक्त पूरा कर सकते है फिर उनको सड़को,गलियों,नाली-नालियों में जाकर क्या फायदा होगा?क्या उनकी सरकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी ?या कोई पद्मश्री,पद्मविभूषण मिल जाएगा?खैर….
वर्षो बाद शहर को बेहद कर्मठ जुझारू और सक्रिय कमिश्नर आशुतोष पांडेय के रूप में मिला हैं सभी जगह उनके द्वारा किये गए कार्य स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं आज शहर में जिस तरफ नजर डालो सौंदर्यीकरण ही दिख रहा हैं कलेक्टर भीम सिंह के दिशा निर्देशन में काम कर आयुक्त आशुतोष पांडेय शहर का रूप और सौंदर्य में चार चाँद लगाने को अपनी पूरी टीम के साथ कमर कस चुके हैं उनके इस कार्य में उन्हें सभी नगर निगम की पूरी टीम का भरपूर साथ मिल रहा हैं जिससे लोगो मे सफाई के प्रति जागरूकता लाई जा रही है जिसका फायदा भविष्य में जनता स्वंय महसूस करेंगी,देखेगी