रायगढ़

खनिज टीम घुटकू में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की बड़ी कार्यवाही…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध रेत उत्खनन करते 1 नग पोक्लैन तथा 2 नग ट्रैक्टर को मौक़े पर जप्त किया गया ।

सिंहघोष/बिलासपुर-06.7.21 रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की कार्यवाही पर निकली खनिज टीम द्वारा आज दिनांक 06/07/2021 को ग्राम घुट्कु स्तिथ रेत घाट में दबिश दी गई जहां पर अवैध रेत उत्खनन करते 1 नग पोक्लैन त था 2 नग ट्रैक्टर को मौक़े पर जप्त किया गया तथा पोक्लैन को आगामी आदेश तक सील किया गया । घुटकू रेत खदान के संचालक श्री सौरभ श्रीवास के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है ।
खनिज अमले द्वारा आगे कार्यवाही जारी रखते हुए ग्राम पहन्दा, तहसील: कोटा स्थित रेत खदान में भी रेत का अवैध उत्खनन करते एक नग पोक्लैन तथा एक नग टीपर को जप्त कर पोक्लैन को सील किया गया। खदान संचालक श्री अजय सिंह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं रेत खनिज नियम 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button