रायगढ़

चक्रधर समारोह की पांचवीं संध्या में अनुराग शर्मा ने बिखेरा लोकसंगीत का जादू

Advertisement

छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और हिंदी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

रायगढ़। 41वें अखिल भारतीय चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की मधुर सुरलहरियों से सराबोर हो गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े लोकप्रिय गायक, संगीतकार एवं अभिनेता अनुराग शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान अनुराग शर्मा ने छत्तीसगढ़ी बोली, लोकधुन और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से सजे अनेक गीत प्रस्तुत किए। उनकी गायकी में छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोकसंस्कृति की झलक साफ दिखाई दी, जिसने समारोह के माहौल को जीवंत बना दिया।

अनुराग शर्मा के गीतों के साथ दर्शक भी सुर और ताल में डूबे नजर आए। उनकी मधुर आवाज और लोकधुनों की मिठास ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के साथ-साथ उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी गीतों की भी प्रस्तुति दी, जिन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

चक्रधर समारोह की इस संध्या में लोकसंगीत, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। अनुराग शर्मा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और देर रात तक दर्शक संगीत के रंग में रंगे रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button