छत्तीसगढ़संपर्क

रेल्वे सुरक्षा बल रायपुर ने लगभग एक लाख रुपये का गांजा पकड़ा…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायपुर-16.06.23-”ऑपरेशन नारकोस” के तहत रेसुब पोस्ट रायपुर की विशेष टीम ने एक गांजा तस्कर को कीमती.1,07,000/-(एक लाख सात हज़ार रुपए ) का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।

इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि श्री अमिय नंदन सिन्हा,महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर तथा श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालन में पोस्ट प्रभारी एम के मुखर्जी के नेतृत्व में रेसुब मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक ए.जेड.चौधरी, सउपनि.बिजेंद्र बहादुर ,प्र.आ. व्ही सी बंजारे और आ.देवेश सिंह, की सयुंक्त टीम द्वारा दिनाँक 16/6/23 को समय 08.15 बजे मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेट फार्म नं 03, पोल नं 08 चबूतरा के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर एक व्यक्ति को अपने साथ रखे 01 काले रंग का पिट्ठू बैग के साथ बैठा हुआ मिला पुछने पर अपना नाम पता- दामोदर मेहरे , पिता- शंकर मेहरे ,उम्र -45 साल, निवासी- ग्राम बांदी बसुल,थाना- जूनागढ़, जिला- कालाहंडी (ओडिशा) बताया उक्त आरोपी के पास रखें पिठ्ठू बैग में काला रंग के पॉलिथीन में भरे हुए भुरे रंग के सेलो टेप में लपेटा हुआ 01 पैकेट गांजा मिला जिसका कुल वजन-10 किलो, 700 ग्राम , अनुमानित कीमत 1,07,000/- (एक लाख सात हज़ार रुपया) । उक्त आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को उसने ओडिशा केसिंगा से खरीद कर लिंक एक्सप्रेस से रायपुर आया और रेल मार्ग से राजस्थान कोटा बेचने के लिये जाने वाला था कि पकडा गया।
कार्यवाही में पकड़े गये आरोपी व जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही कर संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रंमाक 120/2023 दिनांक 16.06.2023 धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट. रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button