छत्तीसगढ़

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत: CM विष्णु देव साय ने जताया शोक, परिवारों को 20-20 लाख रुपये सहायता की घोषणा

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के निवासी श्री दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी श्री भूपेंद्र भैना के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

आतंकी घटना की मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस जघन्य और अमानवीय आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है। ऐसे कायराना कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।

पीड़ित परिवारों को मिलेगी 20-20 लाख रुपये सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार की ओर से दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button