रायगढ़

अतरमुड़ा आदिवासी जमीन मामले में कलेक्टर ने सुनी पीड़ितों की फरियाद…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्याय संगत कार्यवाही का दिया आश्वासन और कहा तहसीलदार को भेज कर उचित फैसला करवाएंगे…।।

सिंहघोष/रायगढ़-१४.०३.२२- मेडिकल कालेज रोड पर स्थिति आदिवासी जमीन में विगत दिनों शहर के एक नामचीन जमीन कारोबारी डाक्टर गणेश पटेल व पिता टीका राम पटेल के द्वारा अनावश्यक विवाद किये जाने एक मामला सामने आया था।

जहाँ पीड़ित गरीब आदिवासी परिवार की भूमिस्वामी हक की जमीन पर हो रहे निर्माण को जबरन रोकते हुए डाक्टर और उसके पिता ने जमकर गाली गलौज और विवाद किया था। जिसके बाद पीड़ित परिवार न्याय पाने की आस में जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष हाजिरी लगाई। यहां पीड़ित के आवेदन पर महोदय ने जांच उपरांत उचित कार्यवाही का निर्देश अजाक थाना प्रभारी को दिया था।

इस क्रम में आज अतरमुड़ा माझा पारा के कई ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह के पास उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने डाक्टर और उसके पिता के कृत्यों से उन्हें अवगत कराते हुए गांव में शांति भंग करने तथा अनावश्यक गरीब आदिवासी की भूमि पर कब्जा करने की बात बताई। संवेदनशील कलेक्टर ने आवेदन लेकर तत्काल तहसीलदार को निर्देशित करते हुए उनकी जानकारी में न्याय संगत कार्यवाही करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया की कि विई निश्चिंत होकर जाएं किसी को गैर कानूनी कार्य करने की छूट नही दी जाएगी।

ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर को यह भी बताया कि पिछले दो साल से किस तरह डाक्टर गणेश पटेल उस नाले के पाट को कब्जा कर अपनी खरीदी गई जमीन तक जाने का रास्ता बनाने का प्रयास कर रहा है जिस पर वर्ष 2012 से ग्रामीण पक्का घाट और सार्वजनिक शिव मंदिर बनाने में लगे है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button