रायगढ़

पूर्वांचल बिहारी समाज ने बिगड़ैल युवक के विरुद्ध कि कार्यवाही की मांग..सोशल मीडिया में समाज को गाली दिए जाने का मामला..

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- सोशल मीडिया में निरन्तर बढ़ रही राजनैतिक और सामाजिक विद्वेष की भावनाओं के बीच शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है।। जिसे लेकर एक पूरा समाज बड़ी संख्या में जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंच गया।।

इस विषय मे पुर्वांचल बिहारी समाज से जुड़े शिकायतकर्ता व्यक्ति राजकुमार ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 किरोड़ीमल नगर निवासी युवक सागर साहू पिता राम कुमार बीते कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया में बिहारी समाज को लेकर बेहद अश्लील, अभद्र और गाली-गलौज वाले पोस्ट डाल रहा है इस क्रम में उसने 30 जून 2020 को पुनः बिहारी समाज पर अभद्र गाली गलौज से भरे पोस्ट डाले, जबकि उसकी माता श्रीमती अनिता साहू पूर्व में पार्षद जैसे जिम्मेदार पद मे रही है। इस वजह से समाज के लोग उसे समझाइस देने गए परन्तु वह नही माना और यह कहने लगा जो करना है कर लो मैं किसी को व्यक्तिगत नही लिख रहा हूँ।।

उसकी इस बात से हम बिहारी समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है हम चाहते है कि पुलिस उक्त बिगड़ैल युवक के विरुद्ध दण्डात्मक कारवाही करे ताकि सोशल मीडिया में इस तरह की हरकत कर सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले लोगो को सीख मिल सके।। हमें एड एस पी साहब ने भरोसा दिलाया है कि वो उचित कारवाही करेंगे।।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button