रायगढ़

भगवान श्री कृष्ण के संदेश को अपने जीवन में करें आत्मसात-प्रकाश नायक

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिट्ठुमुड़ा में झेरिया यादव समाज का श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम संपन्न…।।

सिंहघोष/रायगढ़-31.8.21- शहर के मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक में झेरिया यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक थे कार्यक्रम के अध्यक्षता चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल का प्रतिनिधित्व कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल व नगर निगम की महापौर जानकी काटजू थी।कार्यक्रम में नगर निगम के एम.आई.सी सदस्य रत्थु जायसवाल,जूटमिल क्षेत्र के पार्षद बबलू बरेठ महिला कांग्रेस महामंत्री रानी चौहान,युवा नेता संदीप अग्रवाल,अरविंद साहू,झेरिया यादव समाज के अध्यक्ष आरती राम यादव,सचिव गिरिजाशंकर,संयोजक एम आर यादव,उपाध्यक्ष गनपत यादव,घनश्याम यादव,व धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ हुई।अतिथियों द्वारा भगवान की पूजा अर्चना तथा यादव समाज की महिलाओं द्वारा आरती की गई।इस मौके पर यादव समाज को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश नायक ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की बधाई दी और कहा कि यह बेहद खुशी व सौभाग्य की बात है की आप लोग भगवान श्री कृष्ण के वंशज है।भगवान श्री कृष्ण के द्वारा दिये गए संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने को कहा ।समाज को उनके द्वारा दिए गए संदेश के अनुरूप काम करते हुए जीवन को बेहतर करने की अपील भी की गई।कार्यक्रम को चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।और श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की बधाई दी गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button