रायगढ़

मणिपुर में माओवादी हमले में रायगढ़ के बेटे कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी धर्मपत्नी और पुत्र हुवे शहीद…. ।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की…।।

सिंहघोष/रायगढ़-13.11.21- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की निंदा की है। इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। यह घटना आज पूर्वान्ह 11.30 बजे उस वक्त घटित हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग को-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के पास एम्बुस लगाएं माओवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें वे और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माओवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हमले की जानकारी मिलने के बाद शहीद कर्नल के पिता व शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी एवं माता श्रीमती त्रिपाठी से मिलने शहर के सभी वरिष्ठ जन पत्रकार सांथी, और गणमान्य नागरिक पहुंच रहे है। वही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के अब तक शोक संतप्त परिवार से मिलने न आ पाने को लेकर शहर में चर्चा गर्म है।

घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है। पारिवारिक सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कल शाम तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी सहित मासूम बेटे का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से राजधानी रायपुर होते हुए रायगढ़ लाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button