Uncategorised

रायगढ़ कलेक्टर जनदर्शन: समस्याएं सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़। कलेक्टर चेंबर के प्रतीक्षा कक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनदर्शन ऐसा मंच है, जहां जनता सीधे प्रशासन से संवाद कर सकती है, इसलिए सभी अधिकारी इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

जनदर्शन में रखी गई प्रमुख समस्याएं

नंदलाल साहू, निवासी रायगढ़, ने आर्थिक कठिनाई की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास की मांग की। कलेक्टर ने पात्रतानुसार नाम जोड़ने के निर्देश दिए।

अशोक कुमार (गांधीगंज) ने सड़क के बीच स्थित ट्रांसफार्मर से हो रही असुविधा और दुर्घटना की आशंका जताई। विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम साल्हेपाली के किसान मांड नदी पर बने एनीकट से खेतों में हो रहे जलभराव और मिट्टी कटाव की समस्या लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत खोखरा के ग्रामीणों ने केलो बांध की माइनर मेन केनाल टूटने से हो रही पानी की बर्बादी की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल निरीक्षण और मरम्मत कराने को कहा।

चितापाली के जोगीराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की।

इसके अलावा, जनदर्शन में अन्य ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रवासियों ने आवास, सिंचाई, बिजली, सड़क एवं अन्य जनहितकारी विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रकरणों का निराकरण नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button