विविध

राहतभरी खबर- कलेक्टर भीम सिंह के प्रयास से केशवेन लूटकांड में मृतक अरविंद पटेल के परिवारजनों को मिलेगा 17लाख का मुआवजा ! सीएमएस कंपनी करेगी 17 लाख का भुगतान।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल की पहल पर एटीएम केशवेन लूट कांड में घायल विनोद पटेल को इलाज के मिलेंगे पूरे पैसे।
  • पत्नी को प्राप्त होगी नियमित पेंशन

सिंहघोष/रायगढ़, 8 जुलाई। उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल की पहल पर एटीएम केशवेन लूट कांड में घायल विनोद पटेल के इलाज पर हुये व्यय की पूर्ण राशि 3 लाख रुपये सीएमएस कंपनी भुगतान करेगी। गौरतलब है कि एटीएम केशवेन लूट कांड में घायल होने पर विनोद पटेल को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिस पर 1.50 लाख रुपये घायल विनोद पटेल के परिवार द्वारा व्यय किया गया है। इस प्रकार यह 1.50 लाख रुपये सीएमएस कंपनी परिवार को वापस करेगी और शेष राशि 1.50 लाख रुपये जिंदल अस्पताल को भी भुगतान करेगी।

कलेक्टर भीम सिंह ने एटीएम केशवेन लूट कांड में मृतक वाहन चालक अरविंद पटेल को बीमा तथा अन्य राशि का भुगतान दिलाने के लिये सीएमएस कंपनी प्रबंधन से सीधे बात की। सीएमएस कंपनी प्रबंधन की ओर से बीमा के 10 लाख रुपए और 01 लाख रुपये बहादुरी के लिये तथा 6 लाख रुपये कम्पनसेशन इस प्रकार कुल 17 लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा। साथ ही पीएफ में जमा राशि का भुगतान अतिरिक्त किया जायेगा और मृतक अरविंद पटेल की पत्नी को नियमित रूप से पेंशन का भी भुगतान किया जायेगा

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button