Uncategorised

बाबा गुरु घासीदास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज, सतनामी समाज में आक्रोश — सिंधी समाज ने किया बहिष्कार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़  : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाबा गुरु घासीदास के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक विजय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर स्थित सिंधी कॉलोनी में रहने वाला विजय राजपूत बुधवार रात शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने सिग्नल चौक पर बाबा गुरु घासीदास के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं और अभद्र टिप्पणियां कीं। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने सतनामी समाज के अजय कुमार भारद्वाज की शिकायत पर आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ धारा 296, 299, 302, 352, 3(5) BNS और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(क) के तहत FIR दर्ज कर ली है।

इस घटना के बाद सिंधी समाज ने भी आरोपी का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। समाज के संरक्षक डॉ. ए.एल. डेंब्रा ने बताया कि विजय राजपूत का सिंधी समाज से अब कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि आरोपी का किसी भी सामाजिक गतिविधि से कोई वास्ता नहीं रहेगा।

डॉ. डेंब्रा ने कहा, “समाज का कोई सदस्य इस तरह की नफरत फैलाने वाली हरकत का समर्थन नहीं करता। हम प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।”

इधर, रायपुर में भी सतनामी समाज के सैकड़ों लोगों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास पर की गई टिप्पणी समाज की भावनाओं को गहराई से आहत करती है।

प्रदर्शन का नेतृत्व पुनेश्वर लहरे ने किया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान अंकित बंजारे, अजीत कौशल, शुभम कुर्रे, सूर्यप्रताप बंजारे, मनीष बांधे, यश कौशल, साहिल मिरी और अजय सोनवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button