छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तीखे तेवर दिखाएगी गर्मी, अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का हाल

Advertisement

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के लोगों को सूरज आंखें दिखाने वाला है। अगले 3 दिनों में कई जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने वाली है। पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम साफ और सूखा बना हुआ है।

24 मार्च का मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 मार्च को ज्यादातर जिलों का मौसम साफ और सूखा बना रहेगा। पूरे प्रदेश में आसमान साफ है। दिन में तेज धूप पड़ सकती है।

राजधानी रायपुर का मौसम

24 मार्च को राजधानी रायपुर का मौसम भी साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

2-3 डिग्री गिरा तापमान

पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई है। लोगों को गर्मी से हल्की राहत तो मिली है, लेकिन ये राहत कुछ समय के लिए ही है।

सबसे ज्यादा तापमान

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कोई चेतावनी नहीं, मौसम स्थिर

छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश या आंधी-तूफान की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम सामान्य और स्थिर बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button