Uncategorised

बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बनाने वाले आरोपी के खिलाफ घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कत्ता एवं तीर-धनुष जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा हथियार लेकर ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखने और भय का वातावरण बनाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button