Uncategorised

कारगिल विजय दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर शहीदों को किया नमन

Advertisement

रायगढ़। कारगिल विजय दिवस की गौरवमयी वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और अटूट संकल्प को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के अमर वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के पराक्रम, वीरता और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिकों ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के वीर जवानों का त्याग, बलिदान और शौर्य प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत का गौरव सदैव अक्षुण्ण है।

श्री चौधरी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर सैनिकों के त्याग को याद करने और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ रहने की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button