Uncategorised

पर्यावरण संरक्षण के लिए मानव, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के बीच संतुलन जरूरी : राज्यपाल रमेन डेका

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मनुष्य, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी समस्याएं गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को भी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अभी से जल संरक्षण, पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने आवश्यक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button