रायगढ़

Elephant Movement Raigarh : बंगुरसिया के पास सड़क पर उतरा 28 हाथियों का दल, रायगढ़-पलीघाट मार्ग प्रभावित

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले में जंगली हाथियों की मौजूदगी एक बार फिर लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। रायगढ़-पलीघाट मार्ग पर बंगुरसिया गांव के पास शुक्रवार को 28 जंगली हाथियों का दल सड़क पार करता दिखाई दिया, जिसके चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ।

सड़क पर डटे रहे हाथी, वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड सड़क पार करने के दौरान कुछ देर तक बीच मार्ग पर ही खड़ा रहा। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को रुकना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

बताया जा रहा है कि 28 हाथियों का दल इन दिनों बंगुरसिया सर्कल क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वन विभाग द्वारा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। टीम हाथियों की लोकेशन ट्रैक कर ग्रामीणों और वाहन चालकों को सतर्क कर रही है।

हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें परेशान न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही रायगढ़-पलीघाट मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button