रायगढ़

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, मासूम बेटा गंभीर

Advertisement
Advertisement Carousel

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में उपचार जारी है। हादसा पुसौर थाना क्षेत्र के दर्रीपाली-नावापारा मुख्य मार्ग पर हुआ।

पिता को देखने अस्पताल जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के लंकापाली निवासी संजुलता चौहान (32 वर्ष) के पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे संजुलता अपने पति हराचंद चौहान और बेटे आयुष चौहान के साथ बाइक से पिता को देखने रायगढ़ आ रही थीं।

पीछे से बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर

सुबह करीब 10 बजे जब परिवार दर्रीपाली-नावापारा के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से ओडिशा नंबर की एक बोलेरो तेज रफ्तार और लापरवाही से आई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में पति-पत्नी ने तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पुसौर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हराचंद चौहान को मृत घोषित कर दिया। संजुलता और उनके बेटे आयुष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संजुलता को सिर में गंभीर चोट के कारण बालाजी मेट्रो अस्पताल भेजा गया। वहीं, आयुष को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब 7 बजे संजुलता की भी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की कार्रवाई

शनिवार को अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे का उपचार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button