रायगढ़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-26.05.23:- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रवींद्र भाटिया में रायगढ़ इकाई को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरुस्कार मिलने की जानकारी देते हुए यह सम्मान कार्यकर्ताओ को समर्पित किया है। विगत बुधवार को राजधानी के एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव एवम प्रदेश प्रभारी मो.सदाम उत्तर प्रदेश बनारस के प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज पुर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकिल अहमद की मौजूदगी में यह पुरुस्कार रायगढ़ इकाई को दिया गया । प्रदेश भर में 35 इकाइयां मौजूद है जिनके रायगढ़ का चयन कर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटिया जिला उपाध्यक्ष साहिल मनीहार को शाल,श्रीफल, माल्यार्पण से सम्मानित किया है।विदित हो कि रायगढ़ इकाई ने 23 मण्डलो में 19 मंडल का तत्काल गठन किया एवम प्रदेश से मिले पार्टी कार्यक्रमो का सभी मंडलों में सफलता पूर्वक आयोजन कराया गया। समय समय पर सभी मंडलों में बैठक की रूप रेखा भी तय की गई। जिलाध्यक्ष रविंद्र भाटिया ने जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन के प्रति भी आभार जताया है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button