रायगढ़

राजनीतिक पार्टियों की उपेक्षा से नाराज पत्रकार करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,खबरों का बहिष्कार..।।

सिंहघोष/रायगढ़.29.06.22.
जिले की राजनीतिक पार्टियों द्वारा पत्रकारों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिसका अब स्थानीय पत्रकार खुकलर विरोध कर रहे हैं। स्थानीय पत्रकारों ने यह निर्णय लिया है कि अब वे राजनीतिक पार्टियों की खबरों का बहिष्कार तो करेंगे ही, साथ ही साथ उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। पत्रकारों ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों की जिला इकाई की मनमानी चरम पर है, वह माथा देखकर तिलक लगाती है। उनके इसी आचरण एवं व्यवहार को अब रायगढ़ के पत्रकार और नहीं सहेंगे, फिर चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा। इसी कड़ी में आज शाम 4 बजे भाजपा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के 50 से अधिक पत्रकारों ने बहिष्कार करने की सहमति दी है। धीरे-धीरे पत्रकारों संख्याबल और बढ़ेगी और राजनीतिक पार्टियों को एहसास होगा कि चंद लोगों ने रायगढ़ प्रेस बिरादरी का ठेका नहीं ले रखा है। यदि निजी संबंध है तो निजी मामला हुआ उसे घर तक रखें। राजनीति और पत्रकारिता इससे अलग हैं।

इस विरोध व बहिष्कार में शहर के
शेषचरण गुप्ता, संजय बोहिदार, मुरली बोहिदार, विनय पांडे, राजेश जैन, विवेक श्रीवास्तव, राम कुमार देवांगन, नितिन सिन्हा,सुशील पांडे, नवरतन शर्मा,नरेंद्र चौबे, संजय शर्मा, निमेष पांडे,अभिषेक उपाध्याय,विकास पांडे,विपिन सवानी,सुदीप मंडल,श्रीपाल यादव, रनजीत चौहान,कैलाश आचार्य,बंसी निराला,महादेव परिहारी, लक्की गहलोत, हेमसागर श्रीवास, विशाल सिंह, मनीष सिंह,राजा खान, कृष्णा मिश्रा, भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश थवाईत, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, सिमरन पंनघरे, संजय शुक्ला, राहुल अधिकारी, संदीप, विजयंत खेडुलकर,यशवंत खेडुलकर, आमिर नसरुद्दीन, शमशाद अहमद,अविनाश गवेल, पिंटू तिवारी, संजय साहनी,प्रशांत तिवारी अन्य ने अपनी सहमति प्रदान की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button