रायगढ़

रायगढ़: एनएच-49 पर बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत, कई लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 29 मार्च शनिवार दोपहर एनएच-49 पर भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के मुरा और रक्सापाली के बीच बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए किनारे स्थित खेत में जा पलटे। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, कार बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी, जिसमें दो लोग सवार थे। वहीं बोलेरो ओडिशा के झारसुगुड़ा की ओर से आ रही थी और बताया जा रहा है कि वह ब्रजराजनगर से बारात लेकर खरसिया क्षेत्र के किसी गांव जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है और किसी को गंभीर चोट भी नहीं आई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button