रायगढ़

ललित यादव की पी.एम से हुआ खुलासा…।अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से हुआ हार्ट फेल…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/लैलूंगा.27.12.22. 25 तारिख को ललित यादव नामक युवक की मौत हो गई जिसके बाद भाजपा राजनीतिक दल उसके शव को लेकर सड़क पर रखकर चक्काजाम व सीबीआई जांच सहित परिवार वालो को 50 लाख मुआवजा की मांग की जा रही थी जिसमे आरोप लगाया जा रहा थी कि दुष्प्रेणा का शिकार हुआ था पुलिस द्वारा झूठा आरोप में दबाव पूर्वक जेल भेज दिया गया था जिससे डिप्रेशन में उसकी मौत हो गई है दिनभर चले चक्का जाम और नारेबाजी एसडीएम व एसडीओपी के समझाईश व मजिस्ट्रेट जांच के आश्वसन के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया था पीएम रिपोर्ट पर मौत का खुलासा हो गया है।

B.M.O डॉ.लखन पटेल लैलूंगा

मामले में पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की पैनल द्वारा किया गया जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा समस्त कार्रवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें मृत्यु का कारण अब तक कार्डियक अरेस्ट अर्थात हार्ट फेल होना पाया गया है
जिसका कारण एल्कोहल इंटॉक्सिकेशन बताया जा रहा है
जांच को और पुष्ट करने के लिए पेट के अन्य तत्व के परीक्षण हेतु विसरा प्रिजर्व करके आज फॉरेंसिक जांच हेतु भी भेजा गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button