छत्तीसगढ़

जिंदल आशा के पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लहराया परचम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़: जिंदल आशा, रायगढ़ के प्रतिभाशाली पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने चौथी पैरा ताइक्वांडो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 28 एवं 29 मार्च 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कोरमंगला स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें जिंदल आशा के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अफरोज खान ने स्वर्ण पदक, शितेश चौहान ने रजत पदक तथा दीपक चौहान ने कांस्य पदक अर्जित किया। तीनों खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो के पूमसे वर्ग में भाग लिया। वहीं, जिंदल आशा के ही बसंत सिदार ने क्योरुगी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम का नेतृत्व कोच मोहन आदित्य ने किया, जिनके मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग ने खिलाड़ियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों के इस सराहनीय प्रदर्शन ने न केवल छत्तीसगढ़ टीम की समग्र रैंकिंग को सुदृढ़ किया, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का भी प्रमाण है। यह उपलब्धि जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रोत्साहन को भी दर्शाती है, जिनके मार्गदर्शन में इन प्रतिभाओं को निखरने और अपने सर्वोच्च लक्ष्य तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। जिंदल स्टील लिमिटेड रायगढ़ एवं जिंदल आशा परिवार ने सभी खिलाड़ियों को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button