देश विदेश

पन्ना में पिकनिक के दौरान डूबे तीनों युवकों के शव बरामद, 36 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बृहस्पति कुंड में पिकनिक के दौरान डूबे तीनों युवकों के शव आखिरकार SDRF टीम ने बरामद कर लिए हैं। यह हादसा रविवार को बृजपुर थाना क्षेत्र में हुआ था, जब तीन युवक कुंड में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सोमवार को रेस्क्यू टीम ने एक युवक का शव निकाल लिया था, जबकि बाकी दो युवकों की तलाश मंगलवार तक जारी रही। आखिरकार 36 घंटे के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF ने सभी तीनों शव बरामद कर लिए।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button