Uncategorised

रायगढ़ सिटी कोतवाली में हंगामा: आरोपी की पैरवी करने पहुंचे पिंटू सिंह को पुलिस ने निकाला बाहर

Advertisement

रायगढ़ । महिला संबंधी अपराध के एक मामले में गिरफ्तारी होने के बाद रायगढ़ सिटी कोतवाली में हंगामे का माहौल बन गया। कथित मजदूर नेता पिंटू सिंह आरोपी के पक्ष में थाने पहुंचे और पुलिस से बहसबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें थाने से बाहर कर दिया।

महिला ने लगाया आरोप
दीनदयाल अपार्टमेंट निवासी एक महिला ने ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह और उसके साथियों छोटू पठान व जय सिंह पर आधी रात को घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। शिकायत दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

थाने में हंगामा
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिंटू सिंह कोतवाली पहुंच गए और मीडिया के सामने पुलिस से बहस करने लगे। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाने तक की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया।

पहले भी विवादों में रहा है नाम
जानकारी के अनुसार, दो माह पहले भी पिंटू सिंह ने कोतरा रोड थाना क्षेत्र में बवाल किया था। उस समय पुलिस ने उसे पूरे दिन थाने में बैठाए रखा था और देर शाम लिखित माफीनामा देने के बाद ही छोड़ा था।

पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे उपद्रवी नेताओं पर विशेष नज़र रखी जा रही है और ज़रूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button