Uncategorised

JSW प्लांट में वेल्डिंग के दौरान श्रमिक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने पर मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़। JSW प्लांट में कार्यरत एक श्रमिक की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है जब मध्यप्रदेश के सागर निवासी 25 वर्षीय महेश यादव वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे आनन-फानन में जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश यादव पिता मनोहर यादव, ग्राम पतरापाली में किराए के मकान में रहकर पिछले चार वर्षों से JSW प्लांट में ठेकेदार के अधीन वेल्डर का कार्य कर रहा था। बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे कार्यस्थल पर ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उसने अपने सहकर्मियों को इस बारे में बताया, जिसके बाद साथी कर्मचारी उसे तत्काल पतरापाली स्थित जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतरारोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ की। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हृदयघात का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है और कार्यस्थल की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button