रायगढ़

रायगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण

Advertisement

रायगढ़। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

ध्वजारोहण के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के दौरान पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। वित्त मंत्री ने रायगढ़ जिलेवासियों सहित प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी है।

देशभक्ति के माहौल में हुआ समारोह

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड, ध्वजारोहण और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देश के प्रति सम्मान की भावना को व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button