रायगढ़

Kharsia News: खरसिया बायपास और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बारिश से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश

Advertisement

बायपास निर्माण की तकनीकी बाधाएं जल्द दूर करने पर जोर, संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026। जिले में सड़क और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खरसिया क्षेत्र में प्रस्तावित बायपास सड़क और निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और आ रही बाधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बायपास निर्माण की बाधाएं जल्द दूर करने के निर्देश

कलेक्टर ने प्रस्तावित बायपास सड़क के निर्माण में आ रही तकनीकी बाधाओं को संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ सके।

बारिश से पहले पूरा हो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए आगामी वर्षा ऋतु से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने दोनों परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। इन कार्यों के पूरा होने से खरसिया क्षेत्र में सड़क संपर्क और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button