रायगढ़ की आयत डांस एकेडमी की छात्राओं ने भिलाई में चमकाया नाम, जीते अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

रायगढ़, 6 अक्टूबर । रायगढ़ जिले की आयत डांस एकेडमी की प्रतिभाशाली छात्राओं ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। 5 अक्टूबर को भिलाई में आयोजित ‘देश राग इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल एंड कॉम्पिटिशन’ में एकेडमी की छात्राओं ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए।
संस्कारधानी भिलाई के ऑडिटोरियम का मंच रायगढ़ की इन युवा नृत्यांगनाओं के ताल, लय और अभिव्यक्ति से मंत्रमुग्ध हो उठा। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के बीच रायगढ़ की छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
गुरु तब्बू परवीन को मिला ‘ज्ञान स्रोत गुरु सम्मान’
आयत डांस एकेडमी की संचालिका एवं अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना गुरु तब्बू परवीन के मार्गदर्शन में छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान उनके विशिष्ट योगदान और कला के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ‘ज्ञान स्रोत गुरु सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विजेता छात्राएं
प्रथम पुरस्कार:
दिविशा शर्मा
ह्रितवी अग्रवाल
कियाना मोटवानी
श्रीनिका अग्रवाल
चेतल चौहान
अनुजा बाजपेयी
द्वितीय पुरस्कार:
कृष्णावी सिंह
नाव्या सिंह
राव्या कौर टुटेजा
अवंतिका मेहता
दिविशा बोंडिया
राधाया अग्रवाल – अपनी प्रभावशाली कथक प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से सराही गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायक मंडल और दर्शकों ने सभी छात्राओं के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की। एकेडमी की सफलता पर समस्त रायगढ़वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






