रायगढ़

खेल जीवन में सबसे अधिक आवश्यक :-उमेश अग्रवाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरपाली कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष

सिंहघोष/रायगढ़.09.11.22:- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष आयोजित ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता डूमर पाली में आज जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल शामिल हुए। रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में हर वर्ष आयोजित होने वाले इस आयोजन में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि खेल जीवन में आवश्यक अंग है खेल से जीवन मे अनुशासन पैदा होता है l इसके पहले ग्रामवासियों द्वारा गाजे बाजे के जरिए अपने लाडले नेता का भव्य स्वागत किया।
कब्बड्डी प्रतियोगिता में शामिल सभी टीम के खिलाड़ियों को उमेश अग्रवाल ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल से या तो जीत मिलती है या सीख मिलती है इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुकलाल चौहान,सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रधान सरपंच बेलरिया रेशम साव पूर्व सरपंच नवापारा भगीरथी विश्वाल
मंडल महामंत्री जयंत प्रधान,सूकरु साह, महेंद्र सिदार, टीकाराम प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button