रायगढ़

विधायक प्रकाश नायक ने पूर्व सरपंच सालिकराम सा को दी श्रद्धांजलि…। दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल,परिवार से की मुलाक़ात…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-20.8.21-पूर्वांचल जामगांव बस्ती के पूर्व सरपंच सालिकराम सा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी हैं।शुक्रवार को स्व.सालिकराम सा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके गृहग्राम जामगांव बस्ती पहुँचे। यहां विधायक ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर उन्होंने स्व.सा के सुपुत्र ग्राम पंचायत सचिव सुजीत सा सहित पूरे परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया।इस दौरान उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उस परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्याधर पटेल,विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता,कांग्रेस कार्यकर्ता वासु प्रधान,सरपंचअनवर हुसैन,व रवि गुप्ता सहित पूर्वांचल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button