छत्तीसगढ़

ट्रेनों और स्टेशनों में शराब पीकर हंगामा करने वालों पर सख्ती, जीआरपी को मिली ब्रीथ एनालाइज़र मशीन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में शराब पीकर उपद्रव करने वाले यात्रियों पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को पहली बार ब्रीथ एनालाइज़र मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिससे मौके पर ही जांच संभव हो सकेगी।

अब सेकंडों में होगी जांच

अब तक जीआरपी के पास शराब सेवन की पुष्टि के लिए कोई आधुनिक उपकरण नहीं था। संदेह होने पर यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजना पड़ता था, जिसमें समय भी लगता था और कई बार पुष्टि नहीं हो पाती थी।

नई ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से अब संदिग्ध यात्री की सांस की जांच मौके पर ही की जा सकेगी। यह मशीन कुछ ही सेकंड में यह बता देगी कि व्यक्ति ने शराब पी है या नहीं और कितनी मात्रा में।

त्योहारों में बढ़ती हैं घटनाएं

जीआरपी के अनुसार, त्योहारों और भीड़भाड़ वाले समय में ट्रेनों और स्टेशनों पर शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सामान्य दिनों में भी यह समस्या बनी रहती है। ऐसे में यह मशीन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी।

कार्रवाई होगी सख्त, प्रक्रिया पारदर्शी

जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, निर्दोष यात्रियों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाएगा।

जल्द मिलेंगी और मशीनें

रेल अधिकारियों के अनुसार, रायपुर स्थित जीआरपी मुख्यालय से फिलहाल एक मशीन भेजी गई है, जिसका उपयोग बिलासपुर जीआरपी द्वारा किया जा रहा है। आने वाले समय में और मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि सभी प्रमुख स्टेशनों पर प्रभावी जांच सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button